Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के चंडीगढ़ स्थित घर के पास से बम बरामद किया गया है।सूचना के बाद बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और उसे फायबर के ड्रम में रख दिया गया है।
Big Accident at Haryana: तेज रफ़्तार का कहर! कार पेड से टक्कराई, एक ही परिवार के पांच की मौत्, मचा कोहरामरिपोर्ट के मुताबिक बम एक्टिव था। रिपोर्ट के मुताबिक बम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित कोठी से कुछ दूरी पर राजिंदरा पार्क से बरामद किया गया है।

चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित राजिंदरा पार्क आम के बाग में सोमवार दोपहर जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। यह VVIP इलाका है। जहां नजदीक में ही पंजाब के CM भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का सरकारी आवास है।
Haryana News: गणतंत्र दिवस पर बनाए देशभक्ति रील, जीते नकद पुरस्कार
यही नहीं, इसकी कुछ दूरी पर हेलीपेड है, जहां CM भगवंत मान का हेलिकॉप्टर उतरता है। बम की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीम बम और डॉग स्क्वायड लेकर मौके पर पहुंची।
चंडीगढ़ के डिसेस्टर मैनेजमेंट के नोडल अधिकारी संजीव कोहली के हवाले से बताया, ‘यहां से एक जिंदा बम बरामद किया गया है. पुलिस और बम निरोधक दस्ते की मदद से इसे सुरक्षित कर लिया गया है. सेना की एक टीम को बुलाया गया है. इलाके की घेराबंदी की जा रही है. आगे की जांच चल रही है.

















