मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

ED की बडी कार्रवाई:मनीष सिसोदिया के बाद शराब घोटाले में सांसद संजय गिरफ्तार

On: October 4, 2023 8:36 PM
Follow Us:

दिल्ली: बुधवार सुबह सुबह ईडी ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर रैड मारी। करीब 10 घंटे चले सर्च अभियान के बाद शराब घोटाला मामले में पूछताछ के बाद ED ने सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।SYL मामले में SC ने दिखाई सख्ती, पंजाब सरकार को दिया ये आदेश

 

 

संजय सिंह की गिरफ्तारी की जैसे ही खबर कार्यकर्ताओ को मिली तो बडी संख्या में कार्यकर्ता उसके आवास पर पहुंच गए। सूत्रो के अनुसार सासंद आज की रात वह ईडी के लॉकअप में ही रहेंगे। मेडिकल कराए जाने के बाद उनको गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Alwar News: Kishangarhbas में बीफ मंडी, जानिए कौन है बीफ मंडी का मास्टर मांइड ?

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शराब घोटाले मामले में पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है। ईडी का दावा है वह इस घोटाले में शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें  UPSC Success Story: ऑटो रिक्शा चालक के होनहार बेटे ने UPSC में पहली बार में ही पाई सफलता पाई

 

मई माह में की थी छापेमारी
पहले इसी साल मई के महीने में भी संजय सिंह के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी। उस समय उनके सहयोगियों के घर और दफ्तरों पर तलाशी अभियान चलाया गया था। इससे पहले 24 मई को इसी केस में संजय सिंह के करीबियों के यहां ED ने छापा मारा था।Rewari: महेश्वरी में गाली गलोज, जातिसूचक शब्द कहने को लेकर हुई महापंचायत, जानिए क्या हुआ फैसला

आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर उनके पिता का कहना है, विभाग अपना काम कर रहा है, हम उनका सहयोग करेंगे। मैं उस समय का इंतजार करूंगा जब उनको क्लियरेंस मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें  Rewari: मसानी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

चुनावो से पहले होता ही है: केजरीवाल

 

ED की कार्रवाई को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- इस केस में 1000 रेड पड़ चुकी हैं। संजय सिंह के घर पर कुछ नहीं मिलेगा। 2024 के चुनाव आ रहे हैं और वे जानते हैं कि वे हारेंगे। ये उनकी हताशा भरी कोशिशें हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, ED, CBI जैसी सभी एजेंसियां ​​सक्रिय हो जाएंगी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now