मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सरपंच रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

On: March 18, 2025 4:21 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सरपंच को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ, 18 मार्च। ए.सी.बी. हिसार की टीम द्वारा कल दिनांक 17.3.2025 को आरोपी शमशेर सिंह पूर्व सरपंच गांव बैजलपुर, जिला हिसार को 10,000/-रू. (दस हजार रू.) नकद बतौर रिश्वत राशी लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने ए.सी.बी. हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके व उसकी पत्नी व दो भतीजो व एक अन्य के विरूद्ध मुकदमा न. 54/2025, थाना भूना जिला फतेहाबाद में दर्ज है। इस मुकदमा के तफतीशी अधिकारी द्वारा उसको व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें  BREAKING NEWS: नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन ने किया करोडों का घोटाला, ACB में FIR दर्ज

वह व उसकी पत्नी अभी माननीय अदालत से बेल पर है। उपरोक्त मुकदमा से उसके भतीजो के नाम निकलवाने के लिये शमशेर सिंह, पूर्व सरपंच, गांव बैजलपुर उससे मुकदमा के अनुसंधान अधिकारी व SHO के नाम से 10,000/रू. बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायतकर्ता उपरोक्त की शिकायत पर ए.सी.बी. हिसार की टीम द्वारा दिनंाक 17.3.2025 को कार्यवाही करते हुये आरोपी शमशेर सिंह, पूर्व सरपंच उपरोक्त को शिकायतकर्ता से 10,000/-रू. बतौर रिश्वत राशी सहित रंगे हाथो गांव बैजलपुर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें  Haryana news: रेवाड़ी में मेडिकल स्टोर सील, धडल्ले से ​बिक रही थी MTP किट

आरोपी शमशेर सिंह उपरोक्त के विरूद्व थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में अभियोग दर्ज किया गया है।। यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है तथा इस कार्यवाही में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now