मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा में एसीबी का बड़ा एक्शन, पूर्व रजिस्ट्रार को किया गिरफ्तार, करोड़ों के गबन का आरोप

On: May 27, 2025 6:33 PM
Follow Us:
Big action by ACB in Haryana, former registrar arrested, accused of embezzlement of crores

हरियाणा में अंबाला एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी सुमेश कुमार, तत्कालीन रजिस्ट्रार एन.आई.आई.एल.एम. (NIILM) विश्वविद्यालय कैथल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 27.5.2025 को माननीय न्यायालय कैथल में पेश किया जाएगा।

मामला यह था कि एन.आई.आई.एल.एम. विश्वविद्यालय, कैथल के अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा प्राईवेट व्यक्ति के साथ मिलीभगत करके वित वर्ष 2013-14 व 2014-15 में अनुसूचित जाति के कुल 944 छात्राओं का विश्वविद्यालय में फर्जी दाखिला दिखाकर छात्राओं के फर्जी बैंक खातो में कुल 5,26,25,306/- रूपये छात्रवृति राशि ट्रांसफर करवाकर सरकारी राशि का गबन किया।

यह भी पढ़ें  Gold Price Today: सोने चांदी की कीमतों में गिरावट, देखें आज के ताज़ा भाव

इस सम्बन्ध में अभियोग संख्या 8 दिनांक 1.8.2018 धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी. भा.द.स. थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला दर्ज किया गया था।

इस प्रकरण में पहले ही कुल 14 आरोपियो का चालान दिनांक 31.7.2023 को माननीय न्यायालय कैथल में दिया जा चुका है। अभियोग में एन.आई.आई.एल.एम. विश्वविद्यालय, कैथल के दो पदाधिकारियों की गिरफ्तारी अभी बकाया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now