मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, फटाफट करें आवेदन

On: June 8, 2025 5:46 PM
Follow Us:
Ayushman Card: Getting Ayushman Card has become easy, apply quickly

आयुष्मान कार्ड को लेकर एक बेहद खास खबर सामने आई है। दरअसल, किसी गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में आम लोगों के लिए इलाज करवाना मुश्किल हो जाता है। कई लोग पैसे की कमी के कारण स्वास्थ्य बीमा नहीं करवा पाते हैं। ऐसे में आयुष्मान कार्ड ऐसे लोगों के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है। आपको बता दें कि यह योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई है, जिसे बनवाना अब आसान हो गया है। जानकारी के मुताबिक, अब आप लोग घर बैठे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि इस कार्ड से लोग सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा दी गई पात्रता को पूरा करके इसे बनवाया जा सकता है। इसके लिए आप 14555 पर कॉल करके पता कर सकते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के पात्र हैं या नहीं। इसके अलावा आप ऐप डाउनलोड करके भी इसे चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, ऊर्जा मंत्री ने दिया ये आदेश 

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट Beneficiary.nha.gov.in पर जाएं। इसके बाद पोर्टल पर लॉगइन करें, अपना फोन नंबर डालें और Verify पर क्लिक करें। इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे निर्धारित स्थान पर भरना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर लॉगइन पर क्लिक करें, जिसमें एक नया पोर्टल खुलेगा।

जानकारी भरें:

योजना का नाम चुनें

राज्य

उपयोजना

अपना जिला

‘सर्च बाय’ में ‘आधार’ चुनें।

अपना आधार नंबर डालकर ‘सर्च’ पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें  Weather Update: हीट वेव से Delhi, Haryana NCR को किस दिन मिलेगी राहत, यहां पढे वेदर अपडेट

लिस्ट में अपना नाम खोजें

इसके बाद परिवार के जिस सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, उसके नाम के आगे एक्शन ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपको आधार ओटीपी पर ई-केवाईसी पूरी करनी होगी। इससे आपका आधार नंबर कंफर्म हो जाएगा। फिर आपको मैचिंग स्कोर दिखेगा, जिस पर अगर 80 फीसदी से ज्यादा है, तो आपका आयुष्मान कार्ड ऑटो अप्रूव हो गया है। अब आपको कैप्चर फोटो पर क्लिक करके फोटो अपलोड करनी होगी, जिसके बाद एक नया फॉर्म खुलेगा। अपनी सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। इस तरह सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आप आयुष्मान कार्ड पोर्टल पर दोबारा लॉग इन करके अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आप बिना दफ्तरों के चक्कर लगाए आसानी से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें  Delhi Weather: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now