मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Amritpal Operation: इस महिला ने किया बड़ा खुलासा ‘अमृतपाल ने कब कैसे बदला हुलिया

On: March 24, 2023 10:05 PM
Follow Us:

Amritpal Singh Case: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथी पपलप्रीत सिंह को कथित रूप से पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार बलजीत कौर ने कई अहम खुलासे किए है।

बताया कि 18 मार्च को अमृतपाल सिंह अपने सहयोगी पपलप्रीत सिंह के साथ जुपिटर स्कूटर से लुधियाना होते हुए पटियाला पहुंचा था। दोनो अपने एक सहयोगी के घर में शरण ली थी। अगले दिन दोनों उसी स्कूटर से हरियाणा के लिए निकले और शाहबाद (कुरुक्षेत्र) में बलजीत कौर के घर पहुंचे।Orange Alert: हरियाणा के इन​ जिलो में होगी ताबडतोड​ बारिश

पपलप्रीत सिंह पहले से ही बलजीत कौर को जानता था। बलजीत कौर ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि अलगाववादी अमृतपाल सिंह ने अपना हुलिया बदल लिया है।

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा में पौधारोपण को लेकर बनेगी जिला स्तर पर कमेटियां, मुख्य सचिव ने जारी किये निर्देश

उसने ये भी बताया कि अमृतपाल सिंह ने अपनी पगड़ी भी उतार दी है। बलजीत कौर ने पुलिस के सामने और भी कई अहम खुलासे किए हैं।

जानिए अमृतलाल को किसने भगाया?

गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह के पुलिस से बचकर भागने के पीछे 38-वर्षीय पपलप्रीत सिंह का दिमाग था, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के संपर्क में था और उससे निर्देश ले रहा था।

 

अधिकारियों ने कहा कि पपलप्रीत सिंह को अमृतपाल सिंह का काफी खास माना जाता है, जो उसे विभिन्न मुद्दों पर सलाह देता है। अमृतपाल के पिछले साल भारत लौटने के बाद से ही पपलप्रीत उसके साथ काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें  दिल्ली: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में डेब्यू करेंगे भारत के 35 खिलाड़ी

कुदरत की मार, किसान लाचार, हे भगवान ये क्या हो रहा है
अमृतपाल ने भारत लौटने के बाद अभिनेता दीप सिद्धू द्वारा स्थापित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ की बागडोर संभाल ली थी। दीप सिद्धू की 2021 में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी.

 

इस फोन को किया इस्तेमाल

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बलजीत के भाई ने अमृतपाल सिंह को पहचान लिया। हालांकि, उसे कहा गया है कि वो इस बात की जानकारी किसी को न दे।Rewari: पलक झपकते ही थेले से 50 हजार गायब

अमृतपाल सिंह ने कुछ फोन कॉल करने के लिए बलजीत कौर के भाई के फोन का भी इस्तेमाल किया। पुलिस के अनुसार, 20 मार्च को पपलप्रीत अपने घर से बस स्टॉप गया था और इसी के साथ भागने के लिए अन्य रास्तों का पता लगा रहा था।

यह भी पढ़ें  Haryana news: खनन माफियों का कहर, SDM की गाडी को मारी टक्कर ?

कॉल रिकॉर्ड और चैट डिलीट: अमृतपाल सिंह ने बलजीत कौर के साथ सभी कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया चैट को भी डिलीट कर दिया और उसे हिदायत दी कि वो अपने ठहरने की जानकारी किसी को न बताए।

. बता दें कि पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए ऑपरेशन चला रही है। अमृतपाल सिंह पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अमृतपाल सिंह अलग देश ‘खालिस्तान’ की मांग कर रहा है।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now