मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: रोहतक में राजीव गांधी खेल स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती 10 जुलाई से, यहां से डाउनलोड करे ए​डमिट कार्ड

On: June 28, 2024 8:22 AM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के रोहतक में राजीव गांधी खेल स्टेडियम में अग्निवीर एवं नियमित वर्ग के लिए 10 से 15 जुलाई तक भर्ती होगी। भर्ती रैली के लिए चयनित अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड सेना की वेबसाइट पर लोड कर दिए गए है। भर्ती निदेशक ने युवाओ से दलालो से सावधान रहने की अपील की है।

रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 10 से 15 जुलाई तक अग्निवीर एवं नियमित वर्ग के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।

 

स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक दीपक कटारिया ने बताया कि भर्ती रैली के लिए चयनित अभ्यर्थियों के लिए रैली नोटिफिकेशन में उल्लेखित दस्तावेजों के अलावा एडमिट कार्ड एवं आधार कार्ड अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें  Haryana news: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने किया शहीद राव तुलाराम स्मारक स्थल का दौरा

यहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर भर्ती रैली के लिए चयनित अभ्यर्थी सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से अपने यूजर नेम व पासवर्ड की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी आती है तो वह 9 जुलाई तक स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

Agniveer
इन पदों पर है भर्ती: भर्ती में सैनिक नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, आरटी जेसीओ, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर कार्यालय सहायक एवं स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास तथा अग्निवीर जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Haryana: स्मार्ट रोड या स्मार्ट स्कैम? 42 करोड़ खर्च, सड़क ढही—अब कौन देगा जवाब?

अभ्यर्थी की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

दीपक कटारिया ने कहा कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थी रैली के दौरान ठहरने के लिए पुरी धाम धर्मशाला, श्री जोरावर सिंह जैन धर्मशाला, राजपूत धर्मशाला (परमार), सैनी धर्मशाला, छोटू राम धर्मशाला और धोबी धर्मशाला में संपर्क कर सकते हैं।

अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए भर्ती कार्यालय के दूरभाष नंबर 01262-253431 तथा हेल्पलाइन नंबर 8901384498 पर संपर्क कर सकते हैं।

AGNIVEER
दलालों से रहे सावधान

भर्ती निदेशक ने कहा कि सेना में भर्ती निशुल्क और योग्यता के आधार पर की जाती है। अभ्यर्थियों को किसी दलाल के बहकावे में नहीं आना चाहिए। सेना में भर्ती पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होती है।

यह भी पढ़ें  सोशल वर्करों को दिया प्रशिक्षण

सभी शर्तें पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को ही भर्ती किया जाता है। भर्ती प्रक्रिया में कोई दलाल हस्तक्षेप नहीं कर सकता। अभ्यर्थियों को कड़ी मेहनत के साथ भर्ती रैली की तैयारी करनी चाहिए।

नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करें

अक्सर युवा शारीरिक भर्ती के लिए नशीले पदार्थ का सेवन कर लेते है। यदि कोई अभ्यर्थी ऐसी वस्तुओं का सेवन करता पाया जाता है या अभ्यर्थी के पास ऐसी कोई वस्तु पाई जाती है तो उसे चयन से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को शक्तिवर्धक दवाओं और नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now