Dharuhera News: प्रयाग सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेश्वरी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सेवानिवृत्त प्रिंसिपल देशराज शर्मा व ग्राम पंचायत महेश्वरी की सरपंच मीनाक्षी देवी ने किया। रणधीर जिला पार्षद ने प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मक एव वैज्ञानिक सोच विकसित होती हैं।
प्रदर्शनी में रॉकेट, ईवीएम मशीन, एसिड रैन, मैजिक मैथ्स, एटीएम मशीन, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, सहित भौतिक विज्ञान के 50 रसायन विज्ञान के 20 गणित के 50 सामाजिक विज्ञान और हिंदी अंग्रेजी भाषा के सहित 250 मॉडल बनाए गए। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पृथ्वी बचाओ के प्रोजेक्ट को मिला जो शिवांगी द्धारा बनाया गया, दूसरा स्थान पेड़ बचाओ को मिला जो अक्षिता द्वारा बनाया गया, तीसरे स्थान पर एसिड रैन के प्रोजेक्ट को मिला जो वैष्णवी ने बनाया।Dharuhera News
स्कूल संचालक केशा यादव ने सभी बाल वैज्ञानिकों को बधाई दी और अभिभावकों व अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जोगिंद्र सिंह, देशराज सागवान, शिवराज यादव, गोविंद सिंह, , विमलेश यादव, विशाल यादव मोजूद रहे।Dharuhera News

















