मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में राजस्थान रोडवेज और कार की भीषण टक्कर, पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत, 10 से ज्यादा यात्री भी हुए घायल

On: June 21, 2025 11:01 AM
Follow Us:
A fierce collision between Rajasthan Roadways and car in Haryana, police head constable killed, more than 10 passengers also injured

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर आ रही है। यहां शनिवार को राजस्थान रोडवेज बस और एक कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को तुरंत ही फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

तेज रफ्तार बस ने मारी कार में टक्कर

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुग्राम से जयपुर जाने वाली सड़क पर हुआ है। कहा जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने बिलासपुर चौक के पास एक कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बस पलट गई। इस बाद बस में बैठे लोगों की चीख पुकार मच गई

यह भी पढ़ें  Haryana New Railway Line: हरियाणा में बिछेगी 126km लंबी रेलवे लाइन, आसमान छूएंगे जमीन के रेट

बताया जा रहा है कि  कार और बस में सवार कई लोगों को चोटे आई है। फिलहाल, पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now