मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! इतनी बढ़ेगी सैलरी

On: May 13, 2025 11:06 AM
Follow Us:
DA Hike

केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन का एक बड़ा हिस्सा महंगाई भत्ता होता है. फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 55 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है. लेकिन, जल्द ही महंगाई भत्ता 58 फीसदी होने वाला है. आंकड़े इसी ओर इशारा कर रहे हैं.

AICPI के आंकड़े सामने आए

हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से जनवरी 2025 के लिए महंगाई भत्ते को 53 फीसदी से बढ़ाकर 55 फीसदी कर दिया गया है. कर्मचारियों को यह बढ़ोतरी पसंद नहीं आई. अब कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आ रही है.

मार्च के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अहम हो सकते हैं. ये आंकड़े महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के संकेत दे रहे हैं.

क्या हैं आंकड़े?

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े जारी किए गए हैं. हर महीने श्रम ब्यूरो बताता है कि कर्मचारियों के लिए महंगाई कितनी बढ़ी या घटी है.

यह भी पढ़ें  Job in Group D in Haryana : बेरोजगारों की बल्ले, हरियाणा में अब फिर होगी ग्रुप डी के पदों पर भर्ती

इसी आधार पर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए हाइक) तय होता है। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े देश के 88 औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा कीमतों के आधार पर दर्ज किए जाते हैं।

कितनी बढ़ी महंगाई

एआईसीपीआई के मार्च 2025 के महंगाई आंकड़ों के अनुसार, आंकड़े में 0.2 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। महंगाई दर का आंकड़ा चढ़कर 143 पर पहुंच गया है। पिछले तीन महीनों से इसमें कमी आ रही थी, जो अब फिर बढ़ गई है। इससे कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते पर उम्मीद की किरण जगी है।

कितना हो सकता है महंगाई भत्ता

अभी तक के आंकड़ों के अनुसार ऐसा लग रहा है कि जुलाई 2025 से कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया जाने वाला महंगाई भत्ता (डीए हाइक) 57.91% के आसपास हो सकता है। हालांकि, अगर यह इससे ज्यादा हुआ तो 58 फीसदी हो जाएगा। इससे पहले भी जब यह 55.99 फीसदी था, तब भी कर्मचारियों को 55 फीसदी ही दिया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें  JEE Advanced 2021 का रिजल्ट जारी, जानिए कैसे देंखे रिजल्ट, कौन बना टॉपर

अगले तीन महीने के आंकड़े अहम

कैसे तय होता है महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ते में संशोधन का एक फॉर्मूला है। यह पिछले 12 महीने के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के औसत पर तय होता है। आपको बता दें कि 7वें वेतन आयोग में फॉर्मूला इस प्रकार है- DA % = [(पिछले 12 महीने का औसत AICPI-IW) – 261.42] / 261.42 * 100. इसमें 261.42 वह संख्या है जिसे 7वें वेतन आयोग का टाइम बेस माना गया था।

महंगाई भत्ते का प्रतिशत क्या होगा

यह भी पढ़ें  Haryana Govt Scheme: हरियाणा सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा, हर महीने मिलेंगे 6000 रुपये

मार्च 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ता 57.06% हो रहा है। अगर अगले तीन महीने के आंकड़े भी यही रहे तो भी 12 महीने का औसत थोड़ा बढ़ जाएगा। ऐसे में महंगाई भत्ता 57.86% के आसपास पहुंच सकता है।

वहीं, अगर अगले कुछ महीनों में संख्या बढ़ती है तो महंगाई भत्ता (DA Hike) भी आसानी से 58 फीसदी तक जा सकता है. यानी महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. 58 फीसदी की पुष्टि हो सकती है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महंगाई भत्ते को दशमलव में नहीं रखा जाता है. अगर महंगाई भत्ता (DA Hike) 57.50% से ऊपर जाता है तो सरकार इसे 58% कर सकती है. अगर यह 57.50% से नीचे रहता है तो इसे 57% किया जा सकता है.

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now