Haryana: कोविड संक्रमित धावक मिल्खा सिंह की स्थिति में आया सुधार

हरियाणा: सुनील चौहान। हिंदुस्तान के रीयल हीरो व जाने-माने दिग्गज धावक मिल्खा सिंह की तबीयत मे काफी सुधार हुआ है। वे फिलहाल सनातकोर चिकित्सा शिक्षा एंव अनुसंधान संस्थान के आइसीयू में भती है। मंगलवार को छठे दिन उनकी तबीयत में सुधार हुआ हैं। उम्मीद जताई जा रही है जल्द ही मिल्खा सिंह आइसीयू से बाहर आ जाएगें।

ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर अस्पताल में किया था भर्ती:
फ्लाइंग सिख के नाम से लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाने वाले धावक मिल्खा सिंह इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल, घटते ऑक्सीजन स्तर को देखते हुए गुरुवार को उन्हें गुरुवार को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मिल्खा सिंह को दोपहर 3:35 बजे पीजीआईएमईआर के कोविड अस्पताल के आईसीयू में ऑक्सीजन का स्तर गिरने के चलते भर्ती कराया गया था। उन्हें निगरानी में रखा गया है और अब उनकी हालत स्थिर है।

19 मई को हुए थे कोरोना संक्रमित:
बता दें कि 19 मई कोरोना कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मिल्खा सिंह को सोमवार (24 मई) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके दो दिनों के बाद उनकी पत्नी को भी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दंपति के बेटे और मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह पिछले शनिवार को दुबई से चंडीगढ़ के आ गए थे जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी है।

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button