दो पुलिस कर्मियों की मौत, पुलिस सम्मान से किया दोनों का अंतिम संस्कार

रेवाडी: सुनील चौहान। कोरोना से संक्रमित जवान ने मंगलवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया वही हिसार से कानून व्यवस्था डयूटि से वापस लौटते समय खोल थाना में तैनात एएसआई की रास्ते में हृदयघात से मौत हो गई। दोनों जवानों का पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बावल के गांव ओढ़ी निवासी इ.एच.सी.विजय कुमार कसौला थाना में बतोर चालक तैनात थे। वह कोराना से संक्रमित होने पर उन्हें उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद ज्यादा तबियत खराब होने के कारण उन्हे रोहतक अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। कोविड प्रोटोकाल के तहत सेक्टर-एक के सोलहराही स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

तबीयत बिगडी, तोडा दम: महेंद्रगढ़ के गांव कावी निवासी एएसआइ मुख्तयार सिंह वर्तमान में खोल थाना में तैनात थे। उनकी ड्यूटी वर्तमान में किसान आंदोलन के कारण हिसार में लगी हुई थी। मंगलवार को वह अपनी कार में हिसार से वापस खोल थाना लौट रहे थे। हिसार के पास अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद हिसार पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। मौत का कारण उन्हें हृदयघात होना माना जा रहा है। दोनो जवानो का पुलिस सम्मान के साथ सलामी देकर अतिंम संस्कार किया गया है।
दोनों जवानों के निधन पर पुलिस अधीक्षक रेवाडी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति व पीड़ित स्वजन को दुख सहने की शक्ति देने के लिए भगवान से प्रार्थना भी की।

कोविड के चलते घरों में रहें: कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रेवाड़ी पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं को लेकर अपने घर बैठे ही पुलिस अधीक्षक से बातचीत करने के लिए जारी किए गए लिंक पर गुगल मीट के माध्यम से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रेवाडी के पास कुल 4 शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक रेवाडी द्वारा प्राप्त सभी शिकायतो पर तुरन्त संज्ञान लेकर सम्बधित अधिकारी को शिकायतो का जल्द से जल्द निपटारा करने के आदेश दिए है।

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button