दहेज प्रताडना के चलते धरचना में महिला चढी बली

बावल: सुनील चौहान। धरचना गांव में दहेज प्रताडना के चलते रात को एक ओर विवाहिता बली चढ गई है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। बावल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने अनुसार धरचना गांव निवासी संदीप कुमार की पत्नी भावना ने शुक्रवार रात को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस व मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के पिता गुरुग्राम के गांव सिकंरदपुर निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी भावना की शादी करीब चार साल पहले संदीप के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा भावना को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने भावना की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया। बावल थाना पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रणजीत सिंह की शिकायत पर पति, ससुर व चाची सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button