मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

तीसरी लड़की होने पर दिल्ली पुलिसकर्मी ने पत्नी को पिला दिया जहर: मासूम को किसी महिला को दे दिया गोद, पति समेत 3 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज

On: September 21, 2021 3:10 PM
Follow Us:

हरियाणा : सोनीपत जिले के शहर की जैन बाग कॉलोनी की रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर पिलाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति और ससुराल के अन्य लोगों ने उसे तीसरी बेटी पैदा होने पर पानी में कोई जहरीला पदार्थ पिलाया। महिला को गंभीर हालत में रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के बयान पर दिल्ली पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी पति समेत तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
तीसरी बेटी को ससुराल वालों ने दिल्ली में किसी महिला को दे दिया गोद
जैन बाग कॉलोनी की रहने वाली महिला ने सिटी थाना की गोहाना रोड चौकी पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2013 में हुई थी। उसका पति संजय दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। इन दिनों नांगलोई थाने में तैनात है। पी‌ड़िता ने बताया कि वह घर में सिलाई सेंटर चलाती है। 2 बेटियां पैदा होने के बाद उसका पति, सास और ससुर उसे परेशान करने लगे। उसका आरोप है कि उसके साथ मारपीट की जाती थी और धमकी देते थे कि अब अगर बेटी हुई तो वह उसे तलाक दे देंगे। मई में उसने फिर से तीसरी बेटी को जन्म दिया तो पति व परिवार के लोगों ने उसकी बेटी को दिल्ली की किसी महिला को गोद दे दिया। उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे धमकी देते हैं कि वह उनसे रुपये लेकर उनके बेटे को तलाक दे दें।

यह भी पढ़ें  Haryana Green Field Expressway: हरियाणा के पलवल से UP के अलीगढ़ तक बनेगा एक्सप्रेसवे, लाखों किसान हो जाएंगे मालामाल

पति, सास-ससुर ने पानी में जहर मिला कर पिलाया
महिला का कहना है कि रविवार यानि 19 सितंबर को भिवानी के रहने वाले उसके मामा सुरेंद्र, ममेरा भाई केशव व जींद से उसकी मां सुमन उसकी ससुराल आई थी। उसी दिन पति व उसके सास-ससुर ने उसे पानी में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर मायके वालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण परिजन उसे रोहतक के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। मंगलवार को हालत में कुछ सुधार होने पर उसने पुलिस को बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने महिला के बयान पर पति संजय, सास मधुबाला व ससुर जगदीश के खिलाफ हत्या के प्रयास व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपी पति ने आरोपों को बताया निराधार
इस संबंध में आरोपी पति संजय ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि उस पर व उसके मां-बाप पर लगाए गए आरोप निराधार है। वह लड़का-लड़की में कोई भेद नहीं करता है। वह अभी अस्पताल में पत्नी की हालत देखने आया है। उसकी हालत में सुधार है। स्वस्थ हो जाने पर पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से बात कर गलतफहमी दूर की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Rewari Crime: कोसली से सरसो से भरी पिकअप चोरी

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now