Haryana Weather : हरियाणा में फिर बढ़ेगा दिन का तापमान, जाने मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट?

On: September 24, 2025 9:07 AM
Follow Us:

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। प्रदेश के दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लग गई है। गत दिवस हरियाणा के हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की परिस्थितियां बन चुकी हैं। अगले 24 घंटों में हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों से मानसून की वापसी पूरी होने की संभावना है।Haryana Weather

आईएमडी के मुताबिक हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है। हालांकि दिन में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी। हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे 1-2 डिग्री कम रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की वापसी के कारण अब हरियाणा में आर्द्रता कम होगी और मौसम शुष्क बनेगा। किसानों के लिए यह समय खरीफ फसलों की कटाई के लिहाज से अनुकूल है।Haryana Weather

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अभी दिन में गर्मी रहेगी मगर 4 दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। प्रदेश में अभी तक सामान्य से 38 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now