Haryana: इंतजार खत्म, इस दिन​ ​मिलेगी गर्मी से राहत

On: May 29, 2024 10:35 PM
Follow Us:

Haryana:: हरियाणा में कई दिनों से गर्मी व लू से लोगों को बुरा हाल है। झुलसा देने वाली गर्मी से हरियाणा प्रदेश की जनता त्राहि- त्राहि कर रही थी, लेकिन अचानक से शाम होते- होते कई इलाकों में हुई बारिश से जनता ने राहत की सांस ली है।

बारिश से मिरा तापमान: हरियाणा में बुधवार शाम को अचानक हुई बारिश (Barish) से तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। वहीं शाम को हवा चलते से गर्मी से काफी राहत मिली है।

इस दिन से बढ रही है गर्मी: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 25 मई से नौतपा चल रहा है और सूरज देवता अपने उग्र रूप में दिखाई दे रहे हैं। गर्मी के चलते लोगो का बुरा हाल है। हर आदमी गर्मी से परेशान है।

BARISH ALERT

बारिश से मौसम हुआ सुहावना Weather Alert 
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के हिसार, नारनौंद, सोनीपत और भिवानी में शाम होते- होते हल्की बारिश देखने को मिली। साथ ही, फतेहाबाद जिले के कई गांव में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिली।

काफी दिनों से गर्मी के चलते जो धरती झुलस रही थी, पानी की बूंदे गिरते ही लोगो को काफी राहत मिली है। मिट्टी की सोंधी- सोंधी खुशबू और ठंडी हवा के झोंको से आम जनता ने राहत की सांस ली। वही अब आगे भी मौसम में राहत मिलने की आशंका है।

जानिए किस दिन मिलेगी राहत Weather Alert 
मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि प्रदेश के जो जिले राजस्थान से सटे हुए हैं, वहां का तापमान ज्यादा बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि बलूचिस्तान, सिंध और थार मरुस्थल से गर्म पश्चिमी शुष्क हवाएं राजस्थान से होकर आ रही है।

विभाग का अनुमान है कि 31 मई और 1 जून को पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गर्मी से राहत मिल सकती है. साथ ही, हल्की बारिश भी देखने को मिलेगी। यानि दो दिन बाद फिर से बारिश होगी।

ये जिला बना सबसे हीट: हरियाणा के सिरसा यहां तापमान 49.3 डिग्री तक पहुंच गया था। 26 साल पहले 26 मई 1998 को यहां का तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया था। करनाल के उचानी में भी 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था. देश के सिरसा, नारनौल, हिसार और रोहतक में गर्मी से हालत ज्यादा खराब हो चुके हैं। राजस्थान के बाद हरियाणा क कई जिलो मेंे लू चली।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now