Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट, देखें कहां कहां होगी बारिश ?

On: May 31, 2025 7:45 AM
Follow Us:
haryana

Haryana Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की से मध्यम बारिश कई जिलों में दर्ज की जा रही है। वहीं आज शनिवार को भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज (शनिवार को) प्रदेश के 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है, जबकि 5 जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार 31 मई को प्रदेश के 11 जिलों (पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) में 25-50 प्रतिशत तथा 6 जिलों (कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा।Haryana Weather Update

कल कहां कहां होगी बारिश ?

आगामी दिनों के मौसम की बात करें तो 1 जून को प्रदेश के 11 जिलों (पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) में 25-50 प्रतिशत तथा 6 जिलों (कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है।

2 जून को कहां कहां होगी बारिश ?

2 जून को पूरे हरियाणा में बरसात होगी। जिसमें 14 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) में 25-50 प्रतिशत व 8 जिलों (जींद, हिसार, रोहतक, झज्जर, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद व सिरसा) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है।

3 जून को 16 जिलों में होगी बारिश

3 जून को भी पूरे हरियाणा में बरसात होगी। प्रदेश 6 जिलों (जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी) में 50-75 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। हरियाणा के 11 जिलों (फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल) में 25-50 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है, जबकि 5 जिलों (सिरसा, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है।

हरियाणा का अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री गिरा हरियाणा के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल गिरावट ही दर्ज की गई। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरवट जिला करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस एरिया में 8.4 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस एरिया का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now