Haryana Weather: हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि शुक्रवार को हरियाणा के 6 जिलों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आमजन को प्रशासन ने गर्मी में बाहर नहीं निकलने की अपील की हैंHaryana Weather
हरियाणा में मौसम इन दिनों दो रंग दिखा रहा है भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में बारिश की संभावनाएं राहत की उम्मीद जगा रही हैं। दो दिन पहले हुई बारिश ने जरूर लोगों को कुछ राहत दी थी, लेकिन तापमान में फिर से बढ़ोतरी और लू की चेतावनी ने चिंता बढ़ा दी है।Haryana Weather
बारिश की आंशका: मौसम विभाग ने बताया कि 23 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल में बारिश की संभावना है। 24 मई को , कुरुक्षेत्र, पंचकूला, कैथल, करनाल,अंबाला, यमुनानगर सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद में बारिश की आशंका है।Haryana Weather
25 मई को बारिश: करनाल, कैथल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत,पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जींद में आशांका हैं
26 मई को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, जींद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में बारिश के आसार है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रोहतक में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली, जहां तापमान गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। यह प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में सबसे कम अधिकतम तापमान रहा।Haryana Weather
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा में चार दिनो में कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि यह बारिश हल्की ही होगी।

















