Haryana Weather: बारिश और धुंध का डबल असर! हरियाणा में गिरेगा पारा, वायु गुणवत्ता रहेगी बेहद खराब

On: November 4, 2025 1:32 PM
Follow Us:
Haryana Weather: बारिश और धुंध का डबल असर! हरियाणा में गिरेगा पारा, वायु गुणवत्ता रहेगी बेहद खराब

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। दिन में धूप का असर तो रहेगा, लेकिन रात में ठंड का एहसास और बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम दोबारा सक्रिय होने वाला है, जिससे कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश में ठंडी लहरें चलेंगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

बदलेगा तापमान, बढ़ेगी ठंडक

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर और उत्तर-पश्चिमी विभोक्ष के चलते हरियाणा में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में करीब 5 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिन में हल्की गर्मी बनी रहेगी, लेकिन रात में ठंड बढ़ जाएगी।

मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक हवा में धुंध और प्रदूषण का स्तर बहुत खराब रहेगा। राजधानी और औद्योगिक इलाकों में वायु गुणवत्ता “बहुत खराब” श्रेणी में पहुंच सकती है। इस कारण सुबह और शाम के समय दृश्यता में कमी देखने को मिलेगी।

तापमान में लगातार गिरावट की संभावना

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 5 नवंबर को दिन का तापमान करीब 28°C और रात का तापमान 14-15°C तक रहेगा। बारिश के बाद 6 नवंबर से तापमान में तेज गिरावट शुरू होगी। इस दिन अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 12°C रह सकता है। वहीं, 7 नवंबर को भी दिन का तापमान 27°C और रात का तापमान 12°C के आसपास रहेगा।

सबसे ठंडी रात होगी 8 नवंबर

8 नवंबर की रात मौसम का मिजाज सबसे ठंडा रहेगा। इस दिन दिन का तापमान करीब 27°C और रात का तापमान 11°C तक गिर सकता है। 9 नवंबर को दिन में 26°C और रात में 14°C तापमान रहने का अनुमान है। वहीं, 10 नवंबर को एक बार फिर दिन में तापमान बढ़कर 31-32°C तक पहुंच सकता है। यानी आने वाले हफ्ते में हरियाणा के लोगों को दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ती ठंड दोनों का एहसास होगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now