Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट, 22 अक्टूबर तक खुश्क मौसम, पश्चिमी विक्षोभ के कारण रिकॉर्ड बारिश का असर

On: October 18, 2025 11:05 AM
Follow Us:
Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट, 22 अक्टूबर तक खुश्क मौसम, पश्चिमी विक्षोभ के कारण रिकॉर्ड बारिश का असर

Haryana Weather News: हरियाणा में रात का तापमान लगातार घट रहा है। सुबह के समय ठंडक महसूस हो रही है। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात्रि का तापमान कम बना हुआ है। हालांकि दिन में हल्की बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। राज्य में महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री, हिसार में 16.5 डिग्री और नारनौल में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम का अनुमान

हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 22 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। दिन के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

हवाओं का प्रभाव

उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के हल्के झोंके रात्रि तापमान को कम बनाए रखने में मदद करेंगे। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. शिवेंद्र सिंह के अनुसार, अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के कारण करीब 30 एमएम बारिश हुई थी। इस बारिश का असर तापमान पर पड़ा और यह औसत से कम बना हुआ है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now