Haryana Weather  : हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट?

On: December 6, 2025 7:01 PM
Follow Us:

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।

मौसम विभाग की ओर से हरियाणा में आज से 19 सितंबर तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान हल्की व मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 20 सितंबर से मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी। वहीं आज प्रदेश के 15 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया गया।

इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल है। बारिश का यह दौर 19 सितंबर तक जारी रह सकता है। 20 सितंबर से मानसून की विदाई हो सकती है। मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।Haryana Weather

खीचड़ ने आगे बताया कि 19 सितंबर तक अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी क्षेत्र के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, झज्जर और दक्षिणी क्षेत्र के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल में हल्की बारिश की संभावना है।Haryana Weather

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now