Haryana Weather: हरियाणा में ठंड और बारिश का सिलसिला, अगले हफ्ते मौसम में बदलाव, सुबह और रातें रह सकती हैं बेहद ठंडी

On: October 12, 2025 3:57 PM
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में ठंड और बारिश का सिलसिला, अगले हफ्ते मौसम में बदलाव, सुबह और रातें रह सकती हैं बेहद ठंडी

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने एकदम करवट ले ली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। दिन में धूप खिल रही है, लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है, ठंडक महसूस होने लगती है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ गई है।

प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में लगातार चौथे दिन गिरावट आई है। इसके कारण हिसार, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में तापमान लगभग 17 डिग्री के करीब पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दोपहर के समय हवाओं की गति 15 किमी प्रति घंटे हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री तक कम रह सकता है।

हरियाणा में अक्टूबर के 9 दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगभग 30 मिलीमीटर बारिश हुई है। सामान्यत: इस अवधि में केवल 4 मिलीमीटर बारिश होती है। इस बार 649 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज हुई है। इससे पहले 2004 में पूरे अक्टूबर में 58.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

बारिश और हवाओं के कारण अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से नीचे है। शनिवार को महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी रही, जहां रात का तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। ठंडक बढ़ने से लोग कूलर और एसी बंद कर चुके हैं। 11 अक्टूबर को करनाल और पलवल में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज सुबह का तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस है।

पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद 14 अक्टूबर तक मौसम सामान्यत: खुश्क रहेगा। दिन में धूप और रात में ठंडक किसानों के लिए रबी फसलों की बुआई के लिए उपयुक्त समय है। 15 अक्टूबर को ठंडी हवाओं की संभावना है और तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 16 अक्टूबर को बारिश की संभावना है, तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 17 अक्टूबर को दिन का तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है और बादल छाए रहेंगे। 18 अक्टूबर को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, तापमान 26-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now