Haryana Weather Alert: हरियाणा में आगामी चार दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 27 मई व 28 मई को 14-14 जिलों में बरसात होगी। वहीं 29-30 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। इधर, पिछले कई दिनों से चल रहे परिवर्तनशील मौसम के चलते गर्मी से भी राहत मिली हुई है।Haryana Weather Alert
वहीं पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते प्रदेश का अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री गिरावट के साथ सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला भिवानी (36.3 डिग्री) रहा।Haryana Weather Alert
बारिश का पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के मुताबिक, 27 मई को राज्य के 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत बारिश की संभावना है और 11 जिलों (कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल) में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
28 मई को राज्य के 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत बारिश की संभावना है और 11 जिलों (कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल) में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
29 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। प्रदेश के 3 जिलों अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत बारिश हो सकती है। वहीं 7 जिलों (कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, मेवात और पलवल) में 25-50 प्रतिशत और 12 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में 25 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।
30 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के 3 जिलों अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
वहीं, 7 जिलों (कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाडी, भिवानी, चरखी दादरी, मेवात और पलवल) में 25-50 फीसदी और 12 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में 25 फीसदी तक बारिश होने का अनुमान है।
















