Haryana School holiday: हरियाणा में गर्मी की छुट्टियां घोषित , इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

On: May 26, 2025 9:22 PM
Follow Us:
Haryan news

Haryana School holiday: हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए ग्रीष्म अवकाश (Summer Vacation) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आदेश के अनुसार, 1 जून से 30 जून 2025 तक स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके बाद 1 जुलाई से सभी विद्यालय दोबारा खुलेंगे।Haryana School holiday

सभी स्कूलों को भेजे गए आदेश
शिक्षा निदेशालय ने हरियाणा के सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। सभी स्कूलों को सूचित किया गया है कि छुट्टियों की अवधि के दौरान किसी भी बच्चे को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।Haryana School holiday

अवकाश के दौरान स्कूल खोलना होगा गैरकानूनी
जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान खुला पाया गया, तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि “1 जून के बाद किसी भी छात्र को विद्यालय न बुलाया जाए।”

30 मई तक पूरी करें मासिक परीक्षाएं
स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि यदि वे मासिक परीक्षाएं आयोजित कर रहे हैं, तो उन्हें 30 मई से पहले पूरा कर लिया जाए। एक जून से कोई भी शैक्षणिक गतिविधि विद्यालय परिसर में नहीं होनी चाहिए।

शिक्षा विभाग करेगा स्कूलों की निगरानी
छात्रों की सुरक्षा और आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग की टीमें ग्रीष्मकाल के दौरान भी सक्रिय रहेंगी। ये टीमें स्कूलों की औचक जांच करेंगी, ताकि कोई भी स्कूल अनाधिकृत रूप से संचालन न करे।

आदेश की अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई
शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई स्कूल ग्रीष्म अवकाश के आदेशों की अनदेखी करता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होंगे, चाहे वे निजी हों या सरकारी।

छात्रों और अभिभावकों के लिए राहतभरी खबर
राज्यभर में तेज़ गर्मी को देखते हुए छात्रों और अभिभावकों के लिए यह फैसला काफी राहतभरा माना जा रहा है। स्कूलों के बंद होने से बच्चों को गर्मी में सुरक्षित रहने का मौका मिलेगा और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी कम होंगे।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now