UP Fourlane Road: यूपी के इस शहर की सड़क होगी फोरलेन, 400 करोड़ होगा खर्च

On: March 21, 2026 11:30 PM
Follow Us:
UP Fourlane Road: The road of this city of UP will be fourlane, 400 crores will be spent

UP Fourlane Road: वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से शहर होते हुए बलिया जाने वाली सड़क पर जाम से निजात दिलाने की तैयारी है। महराजगंज बाजार होते हुए लंका-विशेश्वरगंज-रौजा व जंगीपुर तक चार लेन की सड़क बनेगी, जो 17 मीटर चौड़ी होगी। इस पर 400 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।

पीडब्ल्यूडी सड़क के दोनों तरफ की सरकारी जमीन को खाली कराएगा। कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। 30 जून तक कार्ययोजना शासन को भेजनी है।

वाराणसी-बलिया के लिए शहर के अलावा कोई दूसरा बाईपास नहीं है। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से महाराज सड़क शहर के अंदर से होते हुए बलिया-बिहार को जाती है। महाराजगंज बाजार, लंका, विशेश्वरगंज, रौजा व जमानियां मोड के अलावा जंगीपुर में भी जाम की स्थिति रहती है। वैसे पहले यह सड़क एनएचएआइ की थी, जो अब पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर कर दी गई है।

हाईवे होने के बावजूद इसकी चौड़ाई कम है, जिससे जाम का आलम रहता है। नोएंट्री खुलने पर भारी व लंबे वाहनों की तुलना में सड़क की चौड़ाई कम होने से अक्सर जाम लगता रहता है।

पीडब्ल्यूडी ने सड़क को चौड़ा करने का खाका तैयार किया है। इसके लिए सड़क किनारे की सरकारी जमीन की नापी कराई गई है। कार्ययोजना में सड़क की चौड़ाई करीब 17 मीटर करने की है। इसके लिए सरकारी जमीन पर किए गए स्थायी अतिक्रमण को हटाया जा सकता है। ऐसे में मध्य से दोनों तरफ 110-110 फीट सरकारी जमीन है।

विभाग का मानना है कि अपनी जमीन खाली कराने से यह सड़क चौड़ी हो जाएगी और मुआवजा भी नहीं देना होगा। बिजली के खंभे हटेंगे, केबिल होगा भूमिगत हाईवे की सड़क को चौड़ीकरण के लिए किनारे लगे बिजली के खंभे हटाए जाएंगे।

बिजली के खंभे हटाकर लाइन को भूमिगत किया जाएगा, ताकि ये खंभे चौड़ीकरण में बाधक न बने। बिजली विभाग भी खंभों को हटाने की कार्ययोजना बनाएगा। इस पर आने वाले खर्च का पीडब्ल्यूडी भुगतान करेगा। शहर में हाईवे की सड़क की चौड़ाई कम होने से आए दिन जाम की समस्या रहती है। इसको देखते हुए इसे 17 मीटर चौड़ा करने का प्लान है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now