Haryana News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर IGU Rewari में निकाली तिरंगा यात्रा

On: March 21, 2026 11:55 PM
Follow Us:
रेवाडी की इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, में भी कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह की अध्यक्षता में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Haryana News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में रेवाडी की इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, में भी कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह की अध्यक्षता में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना की मेहनत, साहस और पराक्रम को समर्पित है। उन्होंने भारतीय सेना को राष्ट्र के प्रति दिखाई गई प्रतिभा को सराहते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा का प्रतीक माना। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना ने सफल कर दिखाया। Haryana News

 

रेवाडी की इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, में भी कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह की अध्यक्षता में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
रेवाडी की इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, में भी कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह की अध्यक्षता में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यह ऑपरेशन भारतीय सेना की कड़ी मेहनत, उनके अद्वितीय साहस और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार महिला सेना अधिकारियों ने अपनी कड़ी मेहनत से भारतीय तिरंगे की शान को बचाया एवं भारत की अखंडता को बनाए रखते हुए समाज को सुरक्षित महसूस करवाया।

कुलसचिव ने सभी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से एकजुट होकर भारत की अखंडता एवं सैनिकों के सम्मान में हमेशा योगदान देने का आह्वान किया। वंदे मातरम, भारत माता और भारतीय सेनाओं की जय के नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि परीक्षा की इस घड़ी में भारत का प्रत्येक नागरिक एकजुट एवं समर्पित होकर देश के लिए खड़ा था।

सभी देशवासियों को भारतीय सेना पर गर्व है। उन्होंने भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना को बधाई देते हुए सभी वीर जवानों के शौर्य, उनकी राष्ट्रभक्ति एवं पराक्रम को सलाम किया। Haryana News

 

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर प्रोफेसर सविता श्योराण, प्रोफेसर रश्मि पुंडीर, प्रोफेसर करण सिंह, डॉ. महावीर बड़क, डॉ. नवनीत, डॉ. जयपाल, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. संदीप, श्रीमती ममता यादव, डॉ. रीना हुड्डा, देवेंद्र सिंह, जेई अनिल नैन, सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारियों सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now