Haryana : हरियाणा में इन कच्चे कर्मचारियों की नौकरी होगी सुरक्षित! SOP तैयार; पढ़ें पूरी खबर

On: March 21, 2026 11:42 PM
Follow Us:
Haryana

Haryana :  हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत लगे पांच साल पुराने कच्चे कर्मचारियों की नौकरी रिटायरमेंट आयु तक सुरक्षित की जाएगी। इसके लिए सरकार ने मानक संचालन प्रणाली (SOP) तैयार कर ली है।

कर्मचारी संगठनों से एसओपी पर सुझाव एवं आपत्तियां मांगी गई थी, लेकिन कर्मचारी संगठनों की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। इसके चलते जाब सिक्योरिटी को लेकर अधिसूचना जारी नहीं हो सकी है। इस संबंध में कर्मचारी संगठनों को रिमांडर भेजा जा रहा है ताकि बाद में कोई विवाद न हो।

आपको बता दें कि वीरवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मीडिया से बातचीत में HKRNL के तहत लगे कर्मचारियों को जाब सिक्योरिटी दिए जाने के फैसले को लागू करने में हो रही देरी पर स्थिति स्पष्ट करते हुए यह लाखों कर्मचारियों से जुड़ा मामला है।

इसलिए कर्मचारी संगठनों के सुझाव मिलने के बाद ही एसओपी को लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोपित HCS अधिकारी अश्विनी कुमार की सेवाएं समाप्त करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

इससे पहले भी सरकार भ्रष्टाचार के आरोप में HCS अधिकारी अनिल नागर और महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोपित एचसीएस अधिकारी रीगन कुमार को बर्खास्त कर चुकी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now