Sports: हरियाणा ओपन स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का कुरुक्षेत्र में खिलाड़ी जीत रहे पदक।

On: March 21, 2026 10:49 PM
Follow Us:

 

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दलेल सिंह अर्जुन अवार्डी, पूर्व डायरेक्टर आफ स्पोर्ट्स कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और बलदेव सिंह पूर्व एथलेटिक्स कोच कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एवं एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए


[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

12वीं हरियाणा स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन गुरु द्रोणाचार्य खेल परिसर कुरुक्षेत्र में 6 सितंबर से 7 सितंबर तक एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय एथलेटिक्स महासंघ)के नियम अनुसार किया गया।

एथलेटिक्स हरियाणा महासचिव प्रदीप मलिक ने कहा कि राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सभी खिलाड़ियों को टाटा टिस्कान के द्वारा स्पोर्ट्स किट एवं संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और तकनीक अधिकारियों को आफिसियल ड्रेस वितरित की गई।संघ द्वारा टाटा टिस्कान के पदाधिकारियों
को धन्यवाद किया और 800 मीटर दौड़ में हर्ष झज्जर ने पहला, आशीष हिसार ने दूसरा और कृष्ण झज्जर ने तीसरा स्थान,110 मीटर हर्डल रेस में शिव दर्शन सोनीपत ने पहला, अभिषेक यादव गुरुग्राम ने दूसरा और आकाश सिंह रोहतक ने तीसरा, जेवलिन थ्रो में
सनुज सोनीपत ने पहला, आदित्य जींद ने दूसरा और नसीब झज्जर ने तीसरा,10 किलोमीटर रेस में विनय सोनीपत ने पहला और रोहित सोनीपत ने दूसरा एव सोनीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड ने बताया कि 800 मीटर दौड़ में पायल पानीपत ने पहला,महक हिसार ने दूसरा और वंशिका भिवानी ने तीसरा स्थान, 100 मीटर हर्डल रेस में मोनिका चरखी दादरी ने पहला,कोमल हिसार ने दूसरा और सोनिका भिवानी ने तीसरा स्थान,10 किलोमीटर दौड़ में अंकिता महेंद्रगढ ने पहला,तनू चरखी दादरी ने दूसरा और रेखा पानीपत ने तीसरा स्थान, जेवलिन थ्रो इवेंट में दीपिका फतेहाबाद ने पहला, दूसरा स्थान ज्योति फतेहाबाद ने और तीसरा स्थान पूनम फतेहाबाद ने प्राप्त किया।

समापन समारोह कार्यक्रम में संघ कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, प्रतियोगिता निदेशक जितेंद्र बांगर, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा, एथलेटिक्स कोच कुरुक्षेत्र मणि कुमार एवं अंजू रानी के द्वारा प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले एथलीट खिलाड़ियों को पदक एवं सम्मान सामग्री प्रदान की गई।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now