मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Spots News: एशिया के बाद अब विश्व चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएगा रेवाड़ी का कार्तिक तंवर

On: November 2, 2025 8:46 PM
Follow Us:
एशिया के बाद अब विश्व चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएगा रेवाड़ी का कार्तिक तंवर

Spots News:  रेवाड़ी जिले का प्रतिभाशाली व होनहार खिलाड़ी कार्तिक तंवर पुत्र सुभाष तंवर जू-जुत्शु एशियन चैंपियनशिप में 7वां स्थान प्राप्त करने के बाद अब थाईलैंड में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं। कार्तिक तंवर करावरा मानकपुर स्थित हेरिटेज इंटरनेश्नल स्कूल में जू-जुत्सू की कोचिंग प्रदान करते हैं। स्कूल प्रबंधन ने कोच को स्मृति चिह्न प्रदान कर शुभकामनाएं दी।Spots News

गौरतलब है कि रेवाड़ी निवासी कार्तिक तंवर ने एशियन चैंपियनशिप में सातवां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार व देश का नाम रोशन किया था। अपनी मेहनत व प्रतिभा के बल पर उनका चयन अव थाइलैंड के बैंकाक में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता एक से सात नवंबर तक आयोजित की जाएगी।Spots News

यह भी पढ़ें  Rewari News: ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से विकास कार्यो में ग्रामीणों की होगी भागीदारी : डीसी

 

थाइलैंड रवाना होने से पूर्व नई दिशा युवा मंच के संयोजक एडवोकेट निशांत यादव तथा स्कूल डायरेक्टर कमल यादव ने कोच कार्तिक तंवर को स्मृति चिह्न प्रदान कर अपनी, स्कूल व जिलेवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी।Spots News

इस मौके पर एडवोकेट निशांत यादव ने बताया कि कोच कार्तिक तंवर की इस उपलब्धि से रेवाड़ी के युवाओं में जू-जुत्शु खेल के प्रति रुचि बढ़ी है और वे उनसे प्रेरणा लेकर अपने खेल में भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोच तंवर हेरिटेज स्कूल के विद्यार्थियों को जू-जूत्सू खेल की कला व बारीकियां सिखा रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana Dayalu Yojana: CM Nayab Saini की एक ओर बडी घोषणा, मृत्यु या दिव्यांगता पर मिलेगी आर्थिक मदद

 

उनकी इस भूमिका से रेवाड़ी जिले के युवाओं को खेल में आगे बढऩे के लिए प्रेरणा मिल रही है। कार्तिक को विश्व चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि वह अपने खेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भारत को गौरवान्वित करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर एडवोकेट अरविंद यादव समेत अनेक खेलप्रेमी मौजूद रहे।Spots News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now