Haryana News: जवाहर लाल नेहरू कनाल रेवाड़ी में तैरती मिली डेड बोडी

On: March 21, 2026 9:52 PM
Follow Us:
canal

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में डेड मिलने से सनसनी फैल गई। दिल्ली रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू कनाल में कंबल में लिपटा हुआ एक व्यक्ति का शव मिला।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर पर चोट के काफी निशान मिले है। मॉडल टाउन थाना पुलिस रेवाड़ी ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

रेवाड़ी मॉडल टाउन थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि नहर विभाग के अधिकारियो ने स सूचना मिली थी कि पंप हाउस के पास एक युवकशव पानी में तैर रहा है। सूचना पाकर टीम नहर पर पहुंची।

रेवाड़ी पुलिस टीम ने शव को नहर से बाहर निकाला। शव कंबल में लिपटा हुआ था। जब कंबल को खोला ता पाया कि मृतक के शरीर पर खरोंच और चोट के निशान मिले।

पुलिस ने नहर विभाग जेई जसराम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी फोटो थानों भेजी गई है।

बता दे नहर में पानी छोड़ने के बाद शव पानी में बहकर रेवाड़ी पंप हाउस तक पहुंच गया। आशंका है कहीं ओर हत्या करके शव को नहर में फैंका गया हैं

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now