CM Haryna Nayab Saini का बड़ा फैसला, हरियाणा के रेवाड़ी सहित इन पांच शहरों में बेंनगे लेबर कोर्ट

On: March 21, 2026 7:56 PM
Follow Us:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश में श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय फैसला लिया है। हरियाणा के पांच शहरों में नए श्रम न्यायालय यानि लेबर कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। सीएम हरियाणा ने ये निर्देश उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।CM Haryna Nayab Saini

 

 

बैठक में सीएम ने सोनीपत और करनाल में प्रस्तावित ईएसआई अस्पतालों के निर्माण को प्राथमिकता से पूरा करने के आदेश भी दिए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि बावल में बन रहा ईएसआई अस्पताल 86 प्रतिशत, पंचकूला में 97 प्रतिशत और बहादुरगढ़ में 96 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अस्पतालों के जल्द तैयार होने से श्रमिकों, औद्योगिक क्षेत्रों और आसपास के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

जानिए कहां कहां बनेग श्रम न्यायालय’ हरियाणा के सोनीपत, पलवल, रेवाड़ी, झज्जर और बावल बनाए जाने है। ताकि इन न्यायालयों से श्रमिकों के लेबर विवादों का समयबद्ध निपटारा हो सकेगा। मुख्यमंत्री कहा कि न्यायालयों के गठन की प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now