CM Flying raid : जागा स्वास्थ्य विभाग, RK Hospital को किया सील

On: March 21, 2026 9:53 PM
Follow Us:
पिछले कई साल से बिना डाक्टर के चल रहे अस्पताल को लेकर टूटी प्रशासन की नींद, की कारवाई

CM Flying raid : सीएम फ्लाइंग Rewari को सूचना मिली थी पातुहेड़ा औद्योगिक एरिया में आरके के नाम से एक अस्पताल चल रहा है, जिसमें कोई डॉक्टर नहीं है। सोमवार को सीएम फ्लाइंग ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर पातुहेड़ा औद्योगिक एरिया में आरके अस्पताल में छापा मारा तो तो वहां पर बिना डॉक्टर के ही अस्पताल चल रहा था। टीम ने को सील कर दिया।

बता दे सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी रेवाड़ी के पातुहेड़ा गांव में बिना डॉक्टर के ही चल रहा है। अस्पताल में मरीजों का इलाज कोई डॉक्टर नहीं करता था, ब्लकि फार्मासिस्ट से ही किया जा रह है।CM Flying raid

 

CM Flying raids in Rewari: जागा स्वास्थ्य विभाग, अस्तपाल को किया सील
CM Flying raids in Rewari: जागा स्वास्थ्य विभाग, अस्तपाल को किया सील

छापामारा: सोमवार को सीएम फ्लाइंग ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ अस्पताल में पहुंची। संचालक को दस्तावेज पेश करने के लिए 15 दिन का नोटिस दिया गया है। अगर वह दस्तावेज पेश नहीं कर पाया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

सीएम फ्लाइंग के एएसआई मनोज ने सिविल अस्पताल के डॉ. अभिषेक राव, जिला औषधी नियंत्रक रजनीश कुमार और कसोला पुलिस के साथ छापेमारी की। सीएम फ्लाइंग के अनुसार अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला।

पूछताछ करने पर पता चला कि फार्मेसी चलाने वाला रविंद्र ही मरीजों का उपचार करता है। सीएम फ्लाइंग ने अस्पताल को सील कर दिया।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now