Rewari News: चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय पर ग्रेनेड से हमला करने वाले दो आरोपियों को पंजाब पुलिस के द्वारा हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने दिया है। दोनों आरोपियों को चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इन आरोपियों की पहचान तेज सिंह और अमनप्रीत सिंह के रूप में की गई है जो की रूपनगर के रतनगढ़ के रहने वाले हैं। अमनप्रीत सिंह का कई आपराधिक रिकार्ड भी दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में चोरी और स्नेचिंग का मामला भी दर्ज है।
पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस (Rewari News)
पुलिस के द्वारा पांच आरोपियों को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बलविंदर लाल उर्फ शमी, जसवीर सिंह, चरणजीत सिंह रूबल चौहान और मनदीप सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा पहले ही की जा चुकी है। इन लोगों के पास से पुलिस को एक हैंड ग्रेनेड और 30 बोर जिगाना पिस्टल भी मिला था।
डीजीपी के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस करके इन गिरफ्तारियां के बारे में जानकारी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी शामिल थे। डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को इसी का समर्थन प्राप्त था। इन सभी आरोपियों को इसी के द्वारा ₹200000 का इनाम देने का लालच भी दिया गया था। उन्होंने बताया कि विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर यह सभी आरोपी काम कर रहे थे।
पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि 6 महीने पहले उनकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए एक विदेशी हैंडलर से हुआ था। उसके निर्देश पर ही गुरतेज ने अपने साथियों रूबल चौहान और मनदीप के साथ मिलकर 28 मार्च 2026 को एसबीएस नगर के गांव से हथियार और ग्रेनाइट की खेप जसवीर को दी थी। पुलिस के द्वारा इन सभी आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है।
Also Read: Breaking News: किस गिरोह ने चुराई थी रेवाड़ी से पूर्व मंत्री जसवंत सिंह की स्कारपियों ?
.
















