Breaking News: स्वतंत्रता सेनानी डूंगरमल धानक के नाम बनेगा रेवाड़ी में चौक

On: March 21, 2026 7:51 PM
Follow Us:
Breaking News: स्वतंत्रता सेनानी डूंगरमल धानक के नाम बनेगा रेवाड़ी में चौक

Breaking News: रेवाड़ी जिले में धानक समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सुभाष सोलंकी के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात कर एक अहम मांग उनके समक्ष रखी। प्रतिनिधिमंडल ने रेवाड़ी शहर में एक चौक का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी डूंगरमल धानक के नाम पर किए जाने की मांग की। इस संबंध में समाज की ओर से केंद्रीय मंत्री को विधिवत मांग पत्र भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में डूंगरमल धानक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन आज भी उन्हें वह पहचान और सम्मान नहीं मिल पाया, जिसके वे हकदार हैं।Breaking News

पहली भी रखी गई थी मांग’ बता दे रेवाड़ी समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि इससे पहले 12 अक्टूबर को स्वतंत्रता सेनानी डूंगरमल धानक की जयंती के अवसर पर गांव कुतुबपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी मौजूद रहे थे। उस दौरान भी समाज की ओर से चौक के नामकरण की मांग सार्वजनिक रूप से रखी गई थी। कार्यक्रम के मंच से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने इस मांग को पूरा करने की घोषणा भी की थी।Breaking News

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि अब इस विषय को लेकर केंद्रीय स्तर पर भी पहल की गई है, ताकि यह कार्य जल्द से जल्द धरातल पर उतर सके। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से आग्रह किया कि स्वतंत्रता सेनानी डूंगरमल धानक के नाम पर चौक का नामकरण कर समाज और आने वाली पीढ़ियों को उनके योगदान से अवगत कराया जाए। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि संबंधित अधिकारियों और स्थानीय निकाय से बातचीत कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।Breaking News

ये रहे मौजूद: डीएससी प्रधान विजय सिंह इंदौरा, कार्यकारी प्रधान भूप सिंह खरेरा, पार्षद रोहतास बाल्मीकि, टीनू प्रधान, सोनू, देशराज डाबला, कुलदीप, देशराज खनगवाल, रवि कुमार, कमल कुमार, राजकुमार, ब्रह्म दत्त और मुकेश कुमार सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now