Rewari News: धारूहेड़ा के वार्ड 6 में जलभराव बना नासूर

On: March 24, 2026 9:12 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा के वार्ड 6 में जलभराव बना नासूर

Rewari News: धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित वार्ड नंबर 6 में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। सामान्य दिनों में पानी निकासी की स्थिति ठीक रहती है, लेकिन बारिश होते ही एक प्रमुख गली में हालात बेहद खराब हो जाते हैं। गली में इतना पानी भर जाता है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

गलियों में जलभराव से लोग परेशान: वार्ड में करीब 1000 मतदाता हैं और यहां सीवरेज लाइन व स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं। इसके बावजूद बारिश के समय पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो पाती, जिससे गलियों में जलभराव हो जाता है। स्थानीय निवासी श्री भगवान ने बताया कि उनके घर के पास हर बार बारिश में पानी जमा हो जाता है और निकासी न होने से काफी परेशानी होती है।Rewari News

डंपिंग प्वाइंट बना परेशानी: वार्ड के रहने वाले नवीन खोला ने बताया कि गली में बनाए गए डंपिंग प्वाइंट से भी दिक्कत बढ़ती है, क्योंकि कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता। आशिष का कहना है कि गली काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है और बरसात में निकलना दूभर हो जाता है। वहीं कुछ लोगों ने वार्ड में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को संतोषजनक बताया। नानक खोला के अनुसार सभी खंभों पर लाइटें लगी हैं और नियमित रूप से जलती हैं।

वार्ड में हुए 3 करोड के विकास कार्य:‘ किशोरी लाल ने बताया कि पिछले चार-पांच वर्षों में वार्ड में नाली और गली निर्माण के कई काम हुए हैं, जिससे स्थिति में कुछ सुधार भी आया है। पार्षद अनिरुद्ध ने कहा कि उनके कार्यकाल में करीब 3 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं और अधिकांश गलियां ठीक हैं, केवल एक गली में जलभराव की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका की बैठकों में कई बार मुद्दा उठाया जा चुका है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now