Punjab News: क्रिकेट खेलते हुए इस शख्स ने मारा सिक्स, अचानक आ गया हार्टअटैक और हो गई मौत, वीडियो वायरल

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
Punjab News This man hit a six while playing cricket, suddenly got a heart attack and died, video goes viral

Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक स्थानीय क्रिकेटर को बल्लेबाजी करते समय छक्का मारने के बाद दिल का दौरा पड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, क्रिकेटर की पहचान हरजीत सिंह के रुप में हुई है। वहीं फिरोजपुर का रहने वाला था। वह क्रिकेट मैच के दौरान छक्का मार रहा था। हालांकि, जब वह पिच के बीच में गया। लेकिन, किसी को समझ नहीं आया कि हरजीत सिंह के साथ क्या हुआ। जब वह जमीन पर गिर गया तो उसके साथियों को लगा कि शायद उसे हार्टअटैक आया है और उसे होश में लाने के लिए सीपीआर करने की कोशिश की। टीम के साथियों और खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, हरजीत को बचाया नहीं जा सका।

 

बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वीडियो ने क्रिकेट से जुड़े लोगों को सदमे में डाल किया है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now