मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: पति को पत्नी से मजाक करना पडा महंगा, पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

On: February 1, 2026 10:02 AM
Follow Us:
Breaking News

Breaking News:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पारिवारिक रिश्तों और शब्दों की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंदिरा नगर के तकरोही इलाके में घरेलू माहौल में मजाक के तौर पर कही गई एक टिप्पणी से आहत होकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि समाज के लिए भी एक गहरी चेतावनी मानी जा रही है।Breaking News

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा में इस जिले को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की बड़ी सौगात, 15 हजार घरों को मिलेगा लाभ

हसी मजाक करना पडा महंगा: मृतका की पहचान तनु के रूप में हुई है, जबकि उसके पति का नाम राहुल श्रीवास्तव बताया गया है। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम परिवार सीतापुर से एक रिश्तेदार के यहां से लौटकर घर आया था। घर का माहौल सामान्य था और परिवार के सदस्य आपस में बातचीत और हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी दौरान राहुल ने मजाक में अपनी साली के सामने पत्नी तनु को “बंदरिया” कह दिया। यह बात तनु को बेहद अपमानजनक और आहत करने वाली लगी। बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वह उठकर सीधे अपने कमरे में चली गई।Breaking News

यह भी पढ़ें  UPSC पास करने वाली स्वाति फोगाट का चरखी दादरी के मोड़ी गांव में सम्मान, जानें पूरी खबर

दरवाजा खोला तो उस उड गए होश: परिजनों को लगा कि तनु कुछ देर में सामान्य हो जाएगी, इसलिए किसी ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। लगभग एक घंटे बाद जब खाने के लिए आवाज दी गई और कमरे से कोई जवाब नहीं आया, तो पति ने दरवाजा खोलकर देखा। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। तनु का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। घबराए परिजन तुरंत उसे फंदे से उतारकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  Haryana CET Notification: हरियाणा में CET नोटिफिकेशन जारी, फटाफट देखें पूरी जानकारी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।Breaking News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now