Haryana: हरियाणा में पति ने पत्नी की काटी गर्दन, आरोपी बोला..मैंने आंखें बंद कर जोर से मारी कस्सी

On: March 21, 2026 11:41 PM
Follow Us:
Haryana

Haryana: हरियाणा के सिरसा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति ने खुद फोन कर पुलिस को सब बताया। आरोपी ने पुलिस को पहिने कर कहा, मैंने पत्नी को मार डाला है, आकर देख लो, लाश घर में पड़ी है। ये सब सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुटाने में लगी है।

कस्सी से गर्दन काट कर धड़ से की अलग

जानकरी के अनुसार यह मामला सिरसा के रामपुरा गांव का बताया जा रहा है। मृतका की पहचान 35 साल की माया देवी के रूप में हुई है। आरोपी पति का नाम रोहताश है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बीती रात को रोहताश और माया घर के आंगन में सोए हुए थे। वहीं 18 साल का बड़ा बेटा अजय और 16 साल का बेटा छत पर सोए हुए था।

बताया जा रहा है कि शनिवार अल सुबह 4 बजे आरोपी पति ने वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात के समय माया सोई हुई थी, उस वक्त रोहताश ने कस्सी से हमला करके गर्दन काट कर धड़ से अलग कर दी।

आरोपी ने खुद पुलिस और सरपंच दोनों को दी सूचना

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को मामले के बारे में बताया। इसके बाद रोहताश ने गांव के सरपंच रविल सिंवर को भी कॉल करके मामले की सूचना दी है।

मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस समेत सरपंच भी मौके पहुंच गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो उन्होंने पाया कि आंगन में चारपाई पर महिला की डेडबॉडी पड़ी थी। आरोपी पति भी शव के पास बैठा था। पुलिस ने शव के पास पड़ा हथियार कस्सी भी बरामद कर की है।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मैंने अपनी आंखें बंद कर ली और जोर लगाकर कस्सी मार दी। एक बार में गर्दन शरीर से अलग हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस पूछताछ में मामले को लेकर गांव वालों ने बताया कि रोहताश नशे का आदी नहीं था। दोनों पति पत्नी के बीच किसी तरह का झगड़ा भी नहीं था। पुलिस ने इस मामले में मृतका के परिवार वालों को भी सूचित कर दिया है। फिलहास पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now