IGU Rewari : इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी के प्रबंधन विभाग द्वारा “Research Tools and Techniques Used for Business Professionals” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शोध पद्धतियों, डेटा विश्लेषण तकनीकों तथा व्यवसायिक निर्णयों में उनके उपयोग के प्रति जागरूक करना था।
शोध की बढ़ती भूमिका के विस्तार से करवाया अवगत: इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से प्रोफेसर आशीष मंचंदा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आधुनिक व्यवसाय में शोध (Research) की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में डेटा एनालिटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उन्नत साधनों के माध्यम से कंपनियां अपनी व्यवसायिक रणनीतियाँ तैयार कर रही हैं, जिससे न केवल उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होती है, बल्कि निर्णय प्रक्रिया भी अधिक सटीक एवं प्रभावी बनती है।
Haryana News: हरियाणा में पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों पर लगेगी रोक, CM सैनी ने बनाया खास प्लान, जाने पूरी खबर
प्रो. मंचंदा ने विद्यार्थियों को शोध की मूलभूत अवधारणाओं से अवगत कराते हुए कहा कि एक सफल प्रबंधक बनने के लिए शोध पद्धतियों की गहन समझ अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार सही डेटा संग्रहण, विश्लेषण एवं व्याख्या के माध्यम से व्यवसायिक समस्याओं का प्रभावी समाधान निकाला जा सकता है।
डेटा विश्लेषण की प्रक्रिया के बारे में किया जागरूक: उन्होंने ANOVA तकनीक के माध्यम से डेटा विश्लेषण की प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया। साथ ही, उन्होंने E-Views, STATA जैसे उन्नत सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर के उपयोग पर भी विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों को इनके व्यावहारिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विद्यार्थियों को MS Excel पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया, जिसमें डेटा साझा कर उन्हें व्यावहारिक अभ्यास कराया गया तथा Excel के माध्यम से डेटा विश्लेषण की प्रक्रिया सिखाई गई।IGU RewariHBSE 10th Result 2026: कब जारी होगा हरियाणा बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट? सामने आई बड़ी अपडेट, देखें
सर्वांगीण विकास में सहयोगी: इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. रितु बजाज ने प्रो. आशीष मंचंदा का विभाग में आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी एवं कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।IGU Rewari
सहभागिता निभाई और अपने प्रश्नो का दिया जबाव: उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि एमबीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम में इस प्रकार के विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और अपने प्रश्नों के माध्यम से विषय से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस संवादात्मक सत्र ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बना दिया।
ये रहे मौजूद: इस अवसर पर प्रोफेसर समृद्धि तंवर, डॉ. भारती, डॉ. सुशांत, डॉ. देवेश अग्रवाल, श्री सुरेंद्र कुमार तथा डॉ. कंवर सिंह सहित विभाग के अन्य संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

















