IGU Rewari: में 16 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा नया छात्रावास, कुलपति ने दी ये जानकारी

On: March 21, 2026 11:17 PM
Follow Us:

IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ मीटिंग की जिसमें उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारी के विषय में चर्चा की और आवश्यक निर्देश भी दिए।

कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी कि की निर्माण अधीन विज्ञान भवन अगले दो महीने में और स्टाफ के लिए आवासीय भवन सितंबर माह तक पूरे हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में लड़कों के लिए नया छात्रावास का निर्माण कार्य शीघ्र ही आरंभ होगा।

जिसके लिए केंद्र सरकार से 16 करोड़ रुपए की ग्रांट मंजूर हुई है। उन्होंने कहा कि हम सबको विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना चाहिए और इसके लिए सभी विभागाध्यक्ष वर्ष भर की गतिविधियों का कैलेंडर तैयार करेंगे और उसके अनुसार विभागों में गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

सभी विभागाध्यक्ष वर्ष भर की गतिविधियों का कैलेंडर तैयार करेंगे और उसके अनुसार विभागों में गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

उन्होंने विश्वविद्यालय के शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संबंध में विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा कुलपति और उपस्थित शिक्षकों के सामने रखी। उन्होंने विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे विद्वान पोर्टल, भारतीय अनुसंधान सूचना नेटवर्क प्रणाली (IRINS) आदि के बारे में बताया और शिक्षकों से आह्वान किया कि वह सभी पोर्टल पर अपने आप को पंजीकृत करवाएं।

उन्होंने यह भी आह्वान किया कि प्रत्येक विभाग के बोर्ड ऑफ स्टडीज में इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को शामिल किया जाए ताकि उनके परामर्श के अनुरूप पाठ्यक्रमों में निरंतर सुधार किया जा सके। उन्होंने अभी वर्तमान में चल रही प्रवेश प्रक्रिया को भी पूर्ण कुशलता के साथ चलने के निर्देश दिए ।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें की प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाए जिसमें उसे विश्वविद्यालय शिक्षा से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाए।

NAAC पर्यवेक्षक को लेकर कही ये बात:
उन्होंने लक्ष्य दिया कि आगामी दिसंबर तक नैक NAAC पर्यवेक्षक का कार्य पूरा करवाया जाएगा जिसके लिए सभी शिक्षक तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय में जारी निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कड़े निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जा चुके हैं।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now