Haryana weather: किसानों और आम लोगों के लिए मौसम अलर्ट, हरियाणा में ठंड और बारिश का असर अगले तीन दिन तक जारी

On: March 21, 2026 8:55 PM
Follow Us:
Haryana weather: किसानों और आम लोगों के लिए मौसम अलर्ट, हरियाणा में ठंड और बारिश का असर अगले तीन दिन तक जारी

Haryana weather: हरियाणा में मौसम ने एकदम करवट ले ली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। दिन में धूप जरूर खिलती है, लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है ठंडक महसूस होने लगती है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ गई है।

राज्य में 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर दिखाई देने लगा है। हिसार में 10 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। करनाल, फरीदाबाद, कैथल और महेंद्रगढ़ में तापमान 18 डिग्री से नीचे पहुंच गया। नारनौल में अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन सामान्य से करीब 10 डिग्री कम रहा, जबकि रोहतक में तापमान लगभग 6.5 डिग्री नीचे था।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अक्टूबर के शुरुआती दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अच्छी बारिश हुई है। केवल नौ दिनों में औसतन 29.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। इससे तापमान में गिरावट आई है। पिछले रिकॉर्ड की तुलना में यह काफी अधिक है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 14 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर साफ और खुश्क रहेगा। हालांकि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। गुरुग्राम और एनसीआर क्षेत्र में भी बारिश के बाद ठंडक बढ़ गई है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग सुबह-शाम हल्की ठंड का अनुभव कर रहे हैं।

शहर की हवा की गुणवत्ता (AQI) बारिश के बाद थोड़ी सुधरी है, लेकिन अभी भी सामान्य स्तर पर नहीं है। गुरुग्राम में शुक्रवार को AQI 161 दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को बदलते मौसम में सतर्क रहने, हल्के गर्म कपड़े पहनने और सर्दी-जुकाम के लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों में ठंड लगने और बुखार की शिकायतें बढ़ रही हैं। मौसम का यह बदलाव कुछ और दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now