Haryana Weather Update: हरियाणा में आज एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, मानसून पकड़ेगा रफ्तार, इन जिलों में होगी बारिश

On: March 21, 2026 11:25 PM
Follow Us:
Haryana Weather Update Western disturbance will be active in Haryana today, monsoon will pick up speed, there will be rain in these districts

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की एंट्री हो चुकी है। हालांकि,  चौथे दिन भी मानसून ने अब तक रफ्तार नहीं पकड़ सका है। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, मौसम विशेषज्ञ की मानें तो शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसके असर से प्रदेश में मानसून के भी सक्रिय होने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में मानसून की एंट्री मंगलवार को गई थी। जिसके चलते प्रदेश के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं, बाकी जिलों में लोग अभी भी मानसून का इंतजार कर रहे हैं।

आज हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में  हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now