Haryana News: हरियाणा में सरपंच के सिर में गोली मारकर हत्या, घर लौटते समय बदमाशों की फायरिंग

On: March 21, 2026 11:11 PM
Follow Us:
Haryana News: Sarpanch shot dead in the head in Haryana, miscreants fired while returning home

Haryana News: हरियाणा जींद में बदमाशों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे है। जहां देर रात सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात को घर लौटते समय बदमाशों ने सरपंच को घेरा और फिर धक्का-मुक्की कर लाइसेंसी रिवॉल्वर छिन ले। फिर उसी रिवॉल्वर से उसी के सिर में गोली मार दी। सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बाइक पर घर लौट रहे थे सरपंच
जानकारी के मुताबिक चाबरी गांव के सरपंच रोहताश गुरुवार शाम को बाइक पर अपने किसी काम से जींद शहर आए थे। अपने काम निपटाकर रोहताश रात को साढ़े 12 बजे के करीब अपने घर की ओर आ रहे थे।

रास्ते में घेरकर लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनी, गोली मारी
पिंडारा और रधाना गांव के बीच कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ झीना झपटी करते हुए लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और उनको गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने नाकाबंदी की, पकड़ में नहीं आए आरोपी
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हत्यारों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिला। मृतक के पास ही रिवॉल्वर पड़ी मिली है। वहीं मोबाइल फोन भी जेब में ही था।

मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले सरपंच
रोहताश सोनीपत के गामड़ी के निवासी थे, लेकिन 25 साल से वह चाबरी गांव में रह रहे थे। यहीं के उन्होंने अपने सारे डॉक्यूमेंट बनाए है। गांव में सरपंची के साथ-साथ लोगों को दवा वगैरह भी देता था।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now