Haryana News: हरियाणा में 129 रेवेन्यू ऑफिसर की बढ़ी मुश्किलें, CM सैनी ने दी चार्जशीट करने की मंजूरी

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
Haryana News Problems of 129 revenue officers increased in Haryana, CM Saini gave approval to chargesheet them

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। खबरों की मानें, तो सीएम सैनी ने 129 नायब तहसीलदार, तहसीलदार और डीआरओ के खिलाफ चार्जशीट करने की मंजूरी  दे दी है। अब राजस्व विभाग की ओर से संबंधित अफसरों को चार्जशीट करने के लिए नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, विभाग के प्रस्ताव में नियम 7 ए की NOC के बिना 50 से ज्यादा रजिस्ट्री करने वालों के खिलाफ हरियाणा सिविल सर्विसेज कोड के रूल 7 में चार्जशीट का मसौदा तैयार किया गया है।

खबरों की मानें, तो 50 से कम रजिस्ट्री करने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियम 8 के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं नौकरी से रिटायर हो चुके राजस्व अधिकारियों को सैनी सरकार राहत देने पर विचार कर रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, इसमें किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता का मामला नहीं है।

खबरों की मानें, तो कोरोना काल के दौरान हरियाणा के कई जिलों में हजारों की संख्या में नियम 7 ए की NOC के बिना रजिस्ट्री की गई थी। उस समय राजस्व विभाग की कमान पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पास थी। विपक्ष ने रजिस्ट्री घोटाले के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था।

रजिस्ट्री करते समय खास तौर पर धारा 7 ए को अनदेखा किया गया है। वहीं राजस्व अफसरों पर पैसे लेकर रजिस्ट्री करने के भी आरोप लगे है। सरकार को इन अधिकारियों के पास आय से ज्यादा प्रॉपर्टी होने का भी शक है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now