Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

On: March 21, 2026 10:45 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। करनाल के कुराली गांव के नजदीक रंबा नहर की पटरी पर पुलिस और बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जब बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, तो दोनों ने भागते समय पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर दोनों बदमाशों को घायल कर दिया। गोली दोनों बदमाशों की टांग में लगी है।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बीते दिनों ये दोनों उचाना गांव के नजदीक शराब के ठेके पर फायरिंग करने वाले भी पाए गए थे। घायल बदमाशों को करनाल के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना स्थल और आसपास बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात है और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये दोनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। कई दिनों से उनकी तलाश चल रही थी। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों घायल हो गए।Haryana news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now