Haryana News: हरियाणा में अब बेटियों के जन्म पर होगा सरकारी जश्न, गोद भराई-कुआँ पूजन कराएगी सरकार

On: March 22, 2026 7:01 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में अब बेटियों के जन्म पर प्रदेश सरकार भी खुशी मनाएगी। इसके लिए सरकार नई योजना बना रही है। सीएम सैनी खुद इस पर गंभीर है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जल्द ही इसका ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं।

बता दें कि हरियाणा में लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले लगातार कम हो रही है, जिसे ठीक करने के लिए सरकार कदम उठा रही है।Haryana News

हाल ही में सरकार ने 481 गांवों की पहचान की है। इन गांवों में 1000 लड़कों पर सिर्फ 700 या उससे कम लड़कियां है। ऐसे गांवों में अगर हालात नहीं सुधरे, तो सरकार उनके नाम सबसे सामने लाकर शर्मिंदा करेगी।

SMO सीधे होंगे जिम्मेदार

इसके अलावा एसएमओ को अपने-अपने क्षेत्रों में लिंगानुपात के लिए जिम्मेदार बनाया गया है। इस गिरावट को रोकने में फेल रहने पर 8 SMO को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों को इन गांवों में गर्भधारण की बारीकी से निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। अगर अनुपात में गिरावट आती है तो उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा।

नोटिस बोर्ड पर लिखे जाएंगे गांवों के नाम

एसटीएफ के एक सदस्य ने बताया, लगातार प्रयासों के बाद भी परिणाम नहीं दिखाने वाले गांवों के नाम उजागर करने और उन्हें शर्मिंदा करने का फैसला किया गया है। इसमें जिला सचिवालय के नोटिस बोर्ड पर इन गांवों के नाम लगाना और खराब आंकड़ों को उजागर कनरे के लिए पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित करना शामिल होगा।

 

गोद भराई, कुआं पूजन कराएगी सरकार

महिला एवं बाल विकास विभाग को बेटियों के जन्म का सार्वजनिक रूप से जश्न मनाने के लिए गोद भराई और कुआँ पूजन जैसे सकारात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान आयोजित करने का काम सौंपा गया है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now