Haryana News: बेटी को ट्रेन के आगे फेंक कुएं में कूदी मां, कुछ दिन पहले ही आई थी मायके

On: March 22, 2026 10:08 AM
Follow Us:
SUICIDE

Haryana News:  हरियाणा के नारनौल जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात पटीकरा गांव के पास रेलवे ट्रैक एक एक महिला ने अपनी 3 साल की बच्ची के साथ सुसाइड कर लिया है। महिला के मरने के कारणों का पता नहीं पाया है। पटीकरा गांव महिला का मायका हैं वह यहीं पर आई हुई थीं

 

बता दे कि ये मामला मंगलवार देर रात पटीकरा गांव के पास हुए हादसे का है। महिला ने पहले अपनी बच्ची को ट्रेन के सामने फेंका और फिर खुद पास के कुएं में कूद गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिन ने पहले बच्ची के शव को रेलवे ट्रैक से कब्जे में लिया है।

पुलिस ने बताया कि पूजा महिला की शादी नांगल चौधरी के कारोता गांव में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। हाल ही में वह अपने बच्चों के साथ मायके पटीकरा गांव आई थी।

पुलिस ने महिला का शव कुएं से बाहर निकाला और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। महिला ने अपनी बेटी के साथ स्वय आत्महत्या का मामला चर्चा का बना हुआ हैं

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now