Haryana news : हरियाणा में भीषण सडक हादसा, होमगार्ड की दर्दनाक मौत

On: March 21, 2026 10:48 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। फरीदाबाद में नेशनल हाईवे स्थित एलसन चौक पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के होमगार्ड की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 28 वर्षीय समयुद्दीन के रूप में हुई है, जो ड्यूटी पर जाते समय अपनी बाइक से किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि समयुद्दीन सुबह लगभग 5:30 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकला था। उसकी ड्यूटी एलसन चौक पर लगी थी, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। परिवार के अनुसार, मृतक का एक बेटा है और वह लंबे समय से होमगार्ड के तौर पर सेवाएं दे रहा था।

पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अज्ञात वाहन और चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now