Haryana News: हरियाणा में किरयाना दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बेटे ने भांजी से की थी लव मैरिज

On: March 21, 2026 11:24 PM
Follow Us:
Grocery shopkeeper shot dead in Haryana, son had love marriage with niece

Haryana News: हरियाणा में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रविवार सुबह  एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के समय दुकानदार अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान 3 बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दुकानदार को 2 से 3 गोलियां लगी। जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान परनाला गांव के रहने वाले सतबीर (56) के रूप में हुई है। उन्होंने करीब एक साल पहले ही  अपनी किराने की दुकान शुरू की थी। इससे पहले वह दूध बेचने का काम करते थे।

वहीं इस हमले को सतबीर के बेटे की लव मैरिज से जोड़कर भी देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि सतबीर के बेटे ने गांव में ही रिश्ते में भांजी लगने वाली एक लड़की से शादी की थी। लड़की वाले इस शादी से खुश नहीं थे। इसी के चलते इस हमले के होने का अंदेशा है। वहीं पुलिस मौके पर है और मामले की जांच की जा रही है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now