Haryana News: Rycyle मेले के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान को मिलेगा नया आयाम

On: March 21, 2026 11:25 PM
Follow Us:
स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेवाड़ी में रीसाईकिल मेला 30 को

Haryana News: ब्राह्मण सभा जिला रेवाड़ी और Why Waste Wednesdays FOUNDATION के संयुक्त तत्वावधान में कचरा मुक्त स्वच्छ भारत अभियान को सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार, 30 जून 2025 को प्रातः 9 बजे ब्रह्मगढ़ रेवाड़ी स्थित सभा मुख्यालय में रीसायकल मेला आयोजित किया जाएगा।Haryana News

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगरायुक्त श्री राहुल मोदी मौजूद रहेंगे, जबकि Why Waste Wednesdays FOUNDATION की निदेशक डॉ. रूबी मखीजा मुख्य वक्ता के रूप में विशेष जानकारी साझा करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के प्रधान चंद्रशेखर गौतम करेंगे।Haryana News

GUST RE

प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रीसायकल मेले में ई-वेस्ट, प्लास्टिक व कागज जैसे कचरे के बदले रीसायकल उत्पाद—जैसे नोटबुक, बैग, पेंसिल, कोपियर पेपर आदि—वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान बताया जाएगा कि कैसे घरेलू और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले अनुपयोगी सामानों को रीसायकल कर न केवल पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है, बल्कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में भी सहयोग मिल सकता है।

सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने नगर पार्षदों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों और आम नागरिकों से इस अभियान में जुड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग कार्यक्रम में भाग लें और कचरा प्रबंधन की उपयोगी जानकारी हासिल कर अपने घर, मोहल्ला और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now